क्रिकेट

बस इतना सा ख्वाब हैः Rohit Sharma ने बता दी अपनी सबसे बड़ी हसरत, कप्तानी छोड़ने से पहले ये हासिल करना चाहते हैं

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 6, 2023, 04:25 PM IST

Rohit Sharma, ICC WTC Final 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले अपनी सबसे बड़ी तमन्ना जाहिर कर दी है। उनसे जब उनकी कप्तानी पर सवाल किए गए तो रोहित शर्मा ने साफ कहा कि वो संन्यास से पहले क्या कुछ हासिल करना चाहते हैं।

Image

रोहित शर्मा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • फाइनल से पहले रोहित शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए
  • मुकाबले से पहले रोहित ने बताई सबसे बड़ी तमन्ना

Indian Captain Rohit Sharma: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज मीडिया से बातचीत करने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए लेकिन उनके एक जवाब ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। रोहित शर्मा से जब ये पूछा गया कि कप्तान के रूप में वो अपने पीछे क्या छाप छोड़ना चाहेंगे, क्या उपलब्धि छोड़ना चाहेंगे, जिसे हमेशा याद किया जा सके जब वो कप्तानी छोड़ देंगे। इस पर रोहित ने दिलचस्प जवाब दिया।

रोहित शर्मा से जब ये सवाल किया गया तो उन्होंने विस्तार से इसका जवाब दिया, उन्होंने कहा, "जाहिर तौर पर मुझे कप्तानी मिली ताकि हम भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकें, चाहे वो कोई भी हो, मैं या फिर कोई और। पहले भी जो इस पद पर रहे उनका काम भी यही था कि जितने ज्यादा मैच, जितनी ज्यादा चैंपियनशिप जीती जा सकें। मेरे लिए भी यही है, मैं भी मैच जीतना चाहता हूं, चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं। इसीलिए आप खेलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हां, अच्छा होगा अगर कुछ सीरीज, कुछ चैंपियनशिप्स जीत सका। लेकिन हम खुद पर ज्यादा दबाव डालना नहीं चाहेंगे ये सब सोचकर। एक कप्तान के रूप में जैसा मैंने कहा कि हर कप्तान चैंपियनशिप्स जीतना चाहता है। यही खेल है, चैंपियनशिप जीतना। अच्छा होगा अगर मैं एक या दो चैंपियनशिप जीत सकूं जब मैं इस पोजीशन से हटूं। देखते हैं आगे क्या होता है।"

रोहित ने कहा, "अगले 5 दिन (डब्ल्यूटीसी फाइनल) काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। हमारा ध्यान चैंपियनशिप जीतने पर है, लेकिन पहले हम यही कोशिश करेंगे कि मैच से शुरुआत से शीर्ष पर रहें।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article