क्रिकेट

इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बोले रोहित, ये खिलाड़ी उठा रहा है मौकों का पूरा फायदा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 15, 2024, 07:00 AM IST

भारतीय टीम की इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है। जानिए हिटमैन ने उनके बारे में क्या कहा?

Image

यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे( साभार Mohammad Kaif Twitter)

इंदौर: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में रविवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद में 68 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं शिवम दुबे ने मोहाली के बाद इंदौर में भी अर्धशतक जड़ा। इंदौर में शिवम ने 32 गेंद में 63 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। शिवम ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े।

मौकों का फायदा उठा रहे हैं यशस्वी

जीत के बाद रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे दोनों की बल्लेबाजी की तारीफ की। रोहित ने जीत के बाद कहा,हमें अच्छी तरह मालूम है कि क्या करना है और जब आप ऐसा प्रदर्शन देखते हैं तो आपको गर्व महसूस करते हैं। यशस्वी और शिवम के लिए पिछले दो साल अच्छे रहे हैं। यशस्वी भारत के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें जो मौके मिल रहे हैं वो उनका पूरा फायदा उठा रहे हैं। शिवम दुबे की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, उनके पास ताकत है वो स्पिनर्स के खिलाफ हल्ला बोल सकते हैं। हमने उन्हें यही करने को कहा है। उन्होंने इसी अंदाज में हमारे लिए दो अहम पारियां खेली हैं।

अच्छा लगता है ऐसी उपलब्धि हासिल करके

रोहित ने 150 टी20 मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने के उपलब्धि हासिल करने पर कहा, इस मुकाम पर अच्छा लगता है। ये लंबी यात्रा हो जो साल 2007 में शुरू हुई थी। रोहित शर्मा ने साल 2007 में टी20 विश्व कप के दौरान डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इसी मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article