क्रिकेट

वाइफ का फोन बचाने के लिए रोहित ने लगा दी पानी में छलांग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 02:45 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी रितिका ने एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे रोहित ने उनका फोन बचा लिया। टीम इंडिया अगला दौरा जुलाई में करेगी।

Image

पत्नी के साथ रोहित शर्मा (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित की पत्नी रितिका ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
  • रोहित की तारीफ की
  • फोन बचाने के लिए रोहित ने लगा दी छलांग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट वेस्टइंडीज दौरा है। एक महीने तक चलने वाले इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी खुद को वक्त देना चाहते हैं। इस क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। रोहित के साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा हैं।

रोहित ने रितिका के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी समायरा भी है, लेकिन इस बीच फैंस का ध्यान उनकी वाइफ के इंस्टाग्राम स्टोरी ने खींचा। रितिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है कि उनका फोन पानी मे गिर रहा था और उसे बचाने के लिए रोहित ने पानी में छलांग लगा दी।

WTC Final में हार के बाद रोहित की आलोचना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final में हार के बाद न केवल कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है, बल्कि उनके फैसलों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। रोहित ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था। इस मैच में टीम इंडिया को 209 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

ritika sajdeh instagram story

रितिका सजदेह पोस्ट (साभार-Instagram)

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित को आराम?

रिपोर्ट्स की माने तो इस बात को लेकर भी चर्चा है कि रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया जा सकता है और उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान मिल सकती है। WTC Final में रहाणे ने टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में 89 और दूसरी पारी में 46 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज रंग नहीं जमा पाया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article