क्रिकेट

रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचा भारत का 'हिटमैन'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:16 AM IST

Rohit Sharma T20 World Cup Record: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ी उपलब्धि अपनी कर ली है। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़कर इस कारनामे को अंजाम दिया है।

Image

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां वह आए दिन कोई-ना-कोई रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते हैं। रोहित ने अब एक और बड़ा कारनामा अंजाम दिया है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित टी20 विश्व कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

रोहित ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में मैदान पर उतरते ही दिलशान का छह साल पूराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। यह रोहित का टूर्नामेंट में 36वां मैच था। उन्होंने 2007 से लेकर अब तक सभी टी29 विश्व कप खेले हैं। वहीं, दिलशान ने 2007-2016 के बीच 35 मुकाबले खेले। इनके बाद लिस्ट में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (35 मैच), पाकिस्तन के शाहिद अफरीदी (34 मैच) और बांग्लादेश शाकिब अल हसन (34 मैच) हैं। बता दें कि रोहित और शाकिब 8वीं बार टी20 विश्व कप खेल रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत को सुपर-12 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 5 से हार झेलनी पड़ी। भारत की यह पहली हार है। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर सूर्यकुमार यादव (40 गेंदों में 68) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 15 का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

रोहित ने 14 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने पारी में एक छक्का लगाया। रोहित की पारी का अंत पांचवें ओवर में लुंगी एनगिडी ने किया। वहीं, विराट कोहली (12), ओपनर केएल राहुल (9), दीपक हुड्डा (0), हार्दिक पांड्या (2), दिनेश कार्तिक ने 6 रन बनाए। भारत ने 9 विकेट पर 133 रन जोड़े थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा कि पर्थ में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहद मुश्किल थीं लेकिन इसे लेकर बहाना नहीं बनाया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article