क्रिकेट

IND vs PAK T20: रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 03:08 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम एक स्पेशल उपलब्धि कर ली। टी20 विश्व कप के इतिहास में सभी 8 संस्करणों में खेलने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

Image Credit:AP

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वो साल 2007 से 2022 तक खेले गए टी20 विश्व कप के सभी 8 संस्करणों में खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू वर्ल्ड कप के दौरान किया था। उसके बाद से वो लगातार टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीयटी20 विश्व कप में रोहित 34वां मैच खेल रह रोहित ने एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वो धोनी को पछाड़कर टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। मौजूदा विश्व कप के दौरान रोहित सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। टी20 विश्व कप के इतिहास में उनसे ज्यादा मैच सिर्फ श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने खेले हैं। नीदरलैंड के खिलाफ रोहित दिलशान की बराबरी कर लेंगे।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  1. तिलकरत्ने दिलशान 35
  2. रोहित शर्मा 34
  3. शाहिद अफरीदी 34
  4. ड्वेन ब्रावो 34
  5. शोएब मलिक 34
  6. एमएस धोनी 33
  7. क्रिस गेल 33
  8. मुश्फिकुर रहीम 33

रनों का बादशाह बनने का है शानदार मौका

रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में खेले 34 मैच की 30 पारियों में 38.50 के औसत और 131.52 के स्ट्राइक रेट से 847 रन बनाए हैं। उनके पास विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है। रोहित फिलहाल इस मामले में महेला जयवर्धने(1016), क्रिस गेल(965) और तिलकरत्ने दिलशान(897) के बाद चौथे पायदान पर हैं। ऐसे में अगर उनका बल्ला चल निकला तो वो इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!