क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भी किया T20I से संन्यास का ऐलान, कहा-अलविदा कहने का नहीं हो सकता इससे बेहतर वक्त

टीम इंडिया को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त नहीं हो सकता।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने किया टी20आई से संन्यास का ऐलान
  • विराट के बाद उन्होंने भी कहा सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा
  • इंग्लैंड के खिलाफ 2007 के विश्व कप में किया था टी20आई डेब्यू

Rohit Sharma T20I retirement: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अंतरारष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित से पहले विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड लेते वक्त अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अब रोहित भी विराट वाले क्लब में शामिल हो गए हैं।

अलविदा कहने का नहीं हो सकता इससे बेहतर वक्त...

रोहित शर्मा ने विश्व कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की। रोहित ने कहा, जबसे मैनें इस फॉर्मेट में खेलना शुरू किया उसका लुत्फ उठाया। इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर वक्त और कोई नहीं हो सकता। मैंने इसके एक-एक पल का लुत्फ उठाया। इसी फॉर्मेट को खेलते हुए मैंने अपने अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। मैं ये कप जीतकर अलविदा कहना चाहता था। मैं आगे वनडे और टेस्ट मैच में खेलता रहूंगा।

ऐसा रहा रोहित का टी20आई करियर

रोहित शर्मा T20I में अपनी आखिरी पारी में 9(5) रन बना सके। रोहित ने करियर में कुल 159 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले और 151 पारियों में 32.05 के औसक और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। वो अंतरराष्ट्रीय टी20 के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में फॉर्मेट को अलविदा कह रहे हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर 4188 रन के साथ विराट कोहली हैं। उन्होंने भी टी20आई से संन्यास का ऐलान विश्व विजय के बाद कर दिया है। रोहित ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2007 में टी20आई डेब्यू किया था और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उसी मंच से संन्यास का ऐलान किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article