गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम की केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में सफलता के नए झंडे गाड़ दिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दोनों की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने 5.3 ओवर में पहले विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी पूरी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े और इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
क्रिकेट
रोहित-राहुल तोड़ा बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Agency by: Agency
- Updated Oct 3, 2022, 08:30 AM IST
