क्रिकेट

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के एक्शन और तेज गति के कारण उनके लिए कार्यभार प्रबंधन जरूरी: रॉबिन उथप्पा

Robin Uthappa On Jasprit Bumrah: रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन और तेज गति उनके शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है और उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका कार्यभार का प्रबंधन करना बेहद जरूरी हो जाता है।

Robin Uthappa On Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Photo : AP

Jasprit Bumrah: पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन और तेज गति उनके शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है और उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका कार्यभार का प्रबंधन करना बेहद जरूरी हो जाता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में बुमराह को आराम दिया गया था और उन्होंने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में वापसी की।उथप्पा ने जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘‘वह बेमिसाल मैच विजेता हैं और उनके कार्यभार का प्रबंध करना बेहद जरूरी है। तेज गेंदबाजी शायद इस खेल का सबसे मुश्किल कौशल है और बुमराह इसे बेहद तेज गति से और चुनौतीपूर्ण एक्शन के साथ करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप उनको पूरी तरह से फिट बनाए रखना चाहते हैं लेकिन साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि वह पर्याप्त क्रिकेट खेलें। हम सभी उनकी प्रतिभा से वाकिफ है और उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले मैचों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे।’’

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है लेकिन इसके पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने भारत दौरे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। स्टेन ने कहा, ‘‘टेस्ट श्रृंखला जीतना शानदार रहा और उन्होंने वनडे में भी कड़ी चुनौती पेश की। पहले वनडे में टॉस जीतने के बावजूद वह हार गए थे। अगर वे वह मैच जीत जाते, तो वनडे श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर सकते थे।’’

इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर भारत टी20 श्रृंखला जीतता है तो वह इसका हकदार है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक खेले गए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत बेहतर टीम रही है। एक मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में आउट कर दिया, दूसरे में रन लुटाए, लेकिन धर्मशाला में फिर से दबदबा कायम किया। अगर भारत यह श्रृंखला जीतता है, तो मैं कहूंगा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वे इसके हकदार हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका वापसी करेगा। उनका यह दौरा शानदार रहा है।’’

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article