क्रिकेट

Rishabh Pant: कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत बिना छड़ी के चलते दिखे, देखिए वायरल वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 5, 2023, 06:26 PM IST

Rishabh Pant viral video: टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल होने के बाद से उपचार करा रहे हैं। उनको उपचार के दौरान जब भी देखा गया एक छड़ी के साथ चलते देखा गया। लेकिन एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पहली बार ऋषभ पंत कुछ कदम बिना छड़ी के भी चलते नजर आए हैं।

Image

ऋषभ पंत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत का नया वीडियो हुआ वायरल
  • बिना छड़ी के चलते दिखे पंत
  • कार दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए थे घायल

Rishabh Pant viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। पंत को पैर में गंभीर चोट आई थी, खासतौर पर घुटने में। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा है। इस बीच पिछले कुछ महीनों में उनके कई वीडियो देखे गए जिसमें वो स्विमिंग पूल में चलते दिखे और कुछ आईपीएल मैच भी देखने पहुंचे, लेकिन सभी जगह वो एक छड़ी के सहारे से चल रहे थे। अब उनका जो ताजा वीडियो वायरल हुआ है, वो उनके करोड़ों फैंस के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाला है।

उपचार के दौरान अब तक छड़ी के सहारे से चल रहे ऋषभ पंत पहली बार छड़ी के बिना चलते देखे गए हैं। इस ताजा वीडियो में ऋषभ पंत मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वो कुछ कदम छड़ी के सहारे चलते दिखाई देते हैं और उसके बाद अचानक छड़ी पास में खड़े एक व्यक्ति को थमा देते हैं और कुछ कदम बिना छड़ी के चलते हैं।

ऋषभ पंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शुरुआत से कहा गया है कि ऋषभ पंत को मैदान में लौटने में तकरीबन एक साल का समय लग सकता है लेकिन पंत जल्द बेहतर होते नजर आ रहे हैं। उम्मीद यही कर सकते हैं कि वो जल्द से जल्द फिर विकेट के पीछे मोर्चा संभालें और अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से विरोधी टीमों के गेंदबाजों की बोलती बंद करें।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article