क्रिकेट

ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, आई एमआरआई रिपोर्ट, जानिए अब कैसा है उनकी तबीयत का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 01:25 PM IST

सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उनके चेहरे पर लगी चोटों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी है। साथ ही एमआरआई रिपोर्ट भी आ गई हैं। जानिए दुर्घटना के 24 घंटे बाद कैसा है उनका हाल?

Image

ऋषभ पंत

देहरादून: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार ऋषभ पंत शुक्रवार को अपने गृहनगर रुड़की के करीब सड़क दुर्घटना में शुक्रवार तड़के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली से रुड़की जाते वक्त उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा भिड़ी और इसके बाद कार में आग लग गई। ऋषभ सौभाग्यशाली थे कि इतने बड़े एक्सिडेंट में वो बच गए। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बीसीसीआई ने दिया था चोटों का ब्यौरा

शुक्रवार को बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की स्थिति पर अपडेट जारी करके बताया था कि उन्हें कहां कहां चोट लगी है। बीसीसीआई ने बताया था कि ऋषभ के माथे पर दो जगह कट लगा है। उनके दाहिने घुटने का लिगामेंट टियर हो गया है, साथ ही दाहिनी कलाई और एड़ी में भी चोट लगी है। उनकी पीठ में भी कई तरह के जख्म हैं। ऐसे में शुक्रवार को उनका फुल बॉडी स्कैन किया गया।

माथे की चोटों की हुई प्लास्टिक सर्जरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक चेहरे पर जो चोट पंत को लगी थी उसे ठीक करने के लिए छोटी सी प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को की गई है। उनकी हालत स्थिर है। स्कैन में उनकी रीढ़ की हड्डी और ब्रेन की एमआरआई रिपोर्ट सही आई है। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उनके घुटने और कलाई और अन्य हिस्सों में हुए लिगामेंट फ्रैक्चर की अलग से जांच की जाएगी।

दिल्ली शिफ्ट करने को लेकर नहीं हुआ है कोई निर्णय

डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने बताया है कि पंत के माथे पर लगी चोटों की प्लास्टिक सर्जरी की गई है।डीडीसीए का एक 3 सदस्यीय दल पंत से मिलने देहरादून पहुंचा है। बीसीसीआई के अधिकारी लगातार पंत के डॉक्टरों और परिवार के संपर्क में है। पंत फिलहाल स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं। हमें इस बारे में निर्णय फिलहाल लेना है कि कि उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया जाए या नहीं। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें एयरलिफ्ट करके देहरादून से दिल्ली पहुंचाया जाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article