क्रिकेट

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के घुटने का होगा एक और ऑपरेशन, इतने दिन रहेंगे मैदान से दूर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 14, 2023, 08:48 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें अब एक और ऑपरेशन से गुजरना होगा। जानिए कब होगी उनकी टीम इंडिया में वापसी?

Image

ऋषभ पंत

Photo : ANI

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। रुड़की में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद देहरादून में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई थी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि उनका एक और ऑपरेशन होगा और वो पूरे साल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

6 सप्ताह बाद फिर होगी घुटने की सर्जरी

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पता चला है कि ऋषभ पंत के धुटने के तीनों अहम लिगामेंट (एंटीरियर क्रूसाइट लिगामेंट(एसीएल), पोस्टीरियर क्रूसियेट लिगामेंट(पीएलसी) और मीडियल कोलैट्रल लिगामेंट(एमसीएल))क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन तीन में से दो लिगामेंट को ठीक करने के लिए पंत की सर्जरी कोकिला बेन अस्पताल में की जा चुकी है। लेकिन एसीएल को सही करने के लिए उन्हें सर्जरी के एक और दौर से गुजरना पड़ेगा। माना जा रहा है कि ये सर्जरी 6 सप्ताह बाद होगी।

लंबे समय के लिए टली पंत की वापसी, पूरे साल रहेंगे बाहर

ऐसे में पंत की टीम इंडिया में वापसी लंबे समय के लिए टल गई है। अगर फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में उनके घुटने की सर्जरी होती है तो इसके बाद पूरी तरह ठीक होने में उन्हें 6 महीने का वक्त लग जाएगा। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से तो उनका बाहर होना तकरीबन यह हो गया है। लेकिन अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप में उनका खेल पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा है।

बांग्लादेश दौरे पर आए थे आखिरी बार खेलते नजर

पंत टीम इंडिया के लिए आखिरी बार साल 2022 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 92 रन की अहम पारी खेली थी जो अंत में टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article