Rishabh Pant Injury Update: ऋषभ पंत की जीवटता का गवाह पूरी दुनिया मैनचेस्टर टेस्ट में बन चुकी है। जब किसी खिलाड़ी के लिए चलना मुश्किल हो रहा था, वैसी हालत में उन्होंने न केवल मैदान में वापसी की बल्कि विपक्षी टीम के मनोबल को पस्त करते हुए 54 रन की अहम पारी खेली। वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध थे, लेकिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने ऐसा होने नहीं दिया। पंत ने मैच खत्म होने तक इसलिए प्लास्टर नहीं कराया था कि उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ सकती थी। लेकिन अब मैच खत्म हो चुका है और पंत के पैर का प्लास्टर भी हो चुका है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी।
ऋषभ पंत ने दी इंजरी की जानकारी
ऋषभ पंत ने एक्स पर अपने फ्रैक्चर पैर की तस्वीर शेयर की और अपने तमाम चाहने वालों का शुक्रिया कहा। पंत ने लिखा 'आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आपका दिल से शुक्रिया। यही हमारी ताकत है। मैं जल्द ही रिहैब शुरू करूंगा जब एक बार फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा। देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण है। वह करने के लिए मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।
