क्रिकेट

ऋषभ पंत ने चकनाचूर किया गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर

Rishabh Pant Six Record: ऋषभ पंत एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम अब तक 98 छक्के हो गए हैं। अगर वह सिर्फ 2 छक्के और लगा देते हैं तो वह टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Image

ऋषभ पंत (फोटो साभार- BCCI)

Rishabh Pant Six Record: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक और तूफानी कारनामा कर दिखाया। पहले दिन के खेल में उन्होंने एक छक्का लगाते ही विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट ने विदेश में 56 छक्के लगाए थे। पंत ने अपनी 27 रन की नाबाद पारी के दौरान एक छक्का और तीन चौके जड़े और इसी के साथ अपने छक्कों की संख्या 57 तक पहुंचा दी।

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर

ऋषभ पंत - भारत - 57 छक्के

एडम गिलक्रिस्ट - ऑस्ट्रेलिया - 56 छक्के

एमएस धोनी - भारत - 37 छक्के

क्विंटन डी कॉक - साउथ अफ्रीका - 18 छक्के

रॉड मार्श - ऑस्ट्रेलिया - 16 छक्के

100 छक्कों के करीब

ऋषभ पंत एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम अब तक 98 छक्के हो गए हैं। अगर वह सिर्फ 2 छक्के और लगा देते हैं तो वह टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। पूरी दुनिया में भी वो सिर्फ चौथे बल्लेबाज होंगे जो यह मुकाम हासिल करेंगे। पंत का अंदाज शुरू से ही आक्रामक रहा है। उन्होंने हर देश में जाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ना इस बात का सबूत है कि पंत आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं।

मैच का अब तक का हाल

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 178 गेंद में 131 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अभी 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 32 रन और कप्तान शुभमन गिल 16 रन पर आउट हुए। वहीं केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। आज दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article