क्रिकेट

सात महीने बाद पहली बार बल्लेबाजी करते नजर आए ऋषभ पंत [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 16, 2023, 04:53 PM IST

Rishabh Pant Fitness: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद चोट से उबर रहे टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज 7 महीने बाद पहली बार बल्लेबाजी करते नजर आए।

Image

ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए

नई दिल्ली: दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर लौट आए हैं। 7 महीने लंबे अंतराल के बाद पंत पहली बार एक मैच में बल्लेबाजी करते नजर आए। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साझा किया है।

बल्लेबाजी करते आए नजर

ऋषभ पंत पिछले कुछ महीने से एनसीए में रिहैब कर रहे हैं और अपनी पुरानी फिटनेस के करीब पहुंचते जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जो वीडियो साझा किया है वो कब का और कहां का है ये बात स्पष्ट नहीं है। ये वीडियो संगीता जिंदल ने बनाया है। बल्लेबाजी करने के अलावा एक और वीडियो में पंत पोडियम पर खड़े होकर कुछ कहते भी दिख रहे हैं।

तेजी से हो रही है रिकवरी

पंत चोट की वजह से पिछले सीजन आईपीएल में वो नहीं खेल पाए थे। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप में भी वो शिरकत नहीं कर सकेंगे। यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। पंत को टीम इंडिया नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए तैयार कर रही थी लेकिन उनकी चोट ने सारे समीकरण बदल दिए। पंत मैदान पर वापसी कब तक करेंगे यह स्पष्ट नहीं है लेकिन उनकी रिकवरी बेहद तेजी से हो रही है और यह उनकी बॉडी लैग्वेज में भी नजर आ रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article