रुड़की: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह अपने गृह नगर रुड़की में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दिल्ली से रुड़की के निकले पंत की कार का सुबह साढ़े पांच बजे नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के करीब मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ पंत भाग्यशाली थे कि इतने गंभीर हादसे के बाद उनकी जान बच गई।
