क्रिकेट

IND vs AUS: रिंकू की बैटिंग देख सूर्या को आई MS Dhoni की याद, बोले- 'हर कोई जानता है..'

Suryakumar Yadav on Rinku Singh: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होने के बाद, रिंकू ने अपनी फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा है।

Image

रिंकू सिंह

Photo : AP

Suryakumar Yadav on Rinku Singh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने विशाल जीत दर्ज की। ये टीम की सीरीज की दूसरी जीत थी। इसके बाद कप्तान सू्र्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान दिया। सूर्या ने केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए ये इशारा किया कि उन्हें युवा बल्लेबाज की बैटिंग देखकर महेंद्र सिंह धोनी की याद आती है।

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होने के बाद, रिंकू ने अपनी फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखा है। उन्होंने विशाखापत्तनम में पहले टी20I में 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए और इसके बाद रविवार, 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में दूसरे टी20Iमें केवल नौ गेंदों पर 31* रन की धमाकेदार पारी खेली।

सूर्या ने कही ये बात

बाएं हाथ के बल्लेबाज के कारनामों की सराहना करते हुए, सूर्यकुमार ने मैच के बाद की प्रस्तुति में बल्लेबाज की विशेष प्रशंसा की और कहा कि'जब मैंने आखिरी गेम में रिंकू को बल्लेबाजी के लिए आते देखा, तो उसने जो धैर्य दिखाया वह शानदार था। इसने मुझे किसी की याद दिला दी। इसका उत्तर हर कोई जानता है।”रिंकू ने 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट को तीन चौके और दो छक्के लगाए और अंतिम ओवर में नाथन एलिस पर एक और चौका लगाया।

रिंकू सिंह नेट्स में करते हैं जमकर अभ्यास

एक फिनिशर के रूप में अपनी बल्लेबाजी के कारनामों के बारे में बोलते हुए, रिंकू ने कहा कि वह टीम में अपनी भूमिका के अनुसार नेट्स पर अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि "मैं इस नंबर पर अक्सर बल्लेबाजी करता हूं। इसलिए, मैं इस स्थिति को जानकर शांत हूं। मुझे पता है कि कभी-कभी मुझे 5-6 ओवर (बल्लेबाजी करने के लिए) या कभी-कभी दो ओवर मिलेंगे। मैं बिल्कुल इसी तरह अभ्यास करता हूं, जैसे कि मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एक और संन्यासः कोलंबिया के महान फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

एक और संन्यासः कोलंबिया के महान फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल, फैंस के पास महान खिलाड़ी को अलविदा कहने का अंतिम मौका

देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल, फैंस के पास महान खिलाड़ी को अलविदा कहने का अंतिम मौका

ENG vs SL 1st T20I Highlights: हैरी ब्रूक के जोरदार शतक ने श्रीलंका को किया पस्त, इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार 14वीं टी20 जीत

ENG vs SL 1st T20I Highlights: हैरी ब्रूक के जोरदार शतक ने श्रीलंका को किया पस्त, इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार 14वीं टी20 जीत

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन का दिल छू लेना वाला वीडियो शेयर किया, यहां देखिए

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन का दिल छू लेना वाला वीडियो शेयर किया, यहां देखिए

'वे सभी एथलीट हैं, क्रिकेटर नहीं, सभी टीम इंडिया हैं'... एशियन गेम्स से पहले IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा बोलीं क्रिकेटरों की व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली

'वे सभी एथलीट हैं, क्रिकेटर नहीं, सभी टीम इंडिया हैं'... एशियन गेम्स से पहले IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा बोलीं क्रिकेटरों की व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली