IPL 2025: पंजाब किंग्स इस बार पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। कप्तान के साथ-साथ इस बार ये टीम नए कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरेगी। इस टीम की कमान टीम चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर के पास है, जिसे इस टीम ने 26.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। आईपीएल 2025 में अपनी रणनीतियों पर बोलते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस टीम को बेस्ट टीम बनाना उनका लक्ष्य है।
आईपीएल शुरू होने से पहले रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनका तात्कालिक लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म करना है, लेकिन उनका दीर्घकालिक लक्ष्य इस टीम को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना है। पंजाब ने इस सत्र के लिए पोंटिंग को मुख्य कोच और श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है और वह पहली बार चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा।
पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। पोंटिंग ने कहा, ‘‘अभी हमारा लक्ष्य आईपीएल जीतना है। जब मैं पहली बार धर्मशाला में शिविर में खिलाड़ियों से मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि हम पंजाब किंग्स को उसकी सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा रातों रात नहीं होगा। हम इसके लिए सफर पर हैं। आपको इसे बनाना होता है।’’
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squad)
प्रभसिमरन सिहं, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढ़ेरा, हरप्रीत बराड, विष्णु विनोद, विजय कुमार व्याष्क, यश ठाकुर, मार्को यानसेन, जोस इंग्लिस, लोकी फर्ग्युसन, अजमतउल्लाह ओमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, राज अंगद बावा, मुशीर खान, सुयश शेडगे, जेवियर बार्टले, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे।
