क्रिकेट

India vs Australia WTC Final: रिकी पोंटिंग ने भारत की तैयारियों पर ऐसे-ऐसे सवाल उठाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2023, 10:37 PM IST

IND (INDIA) vs AUS (AUSTRALIA), WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का जो हाल हुआ है, उसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस दौरान तैयारियों पर सवाल उठाने के अलावा अजिंक्य रहाणे की तारीफ भी की है।

Image

रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल (Twitter/AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • रिकी पोंटिंग ने भारत की तैयारियों पर सवाल उठाए
  • पोंटिंग ने अजिंक्य रहाणे की पारी की तारीफ भी की

WTC Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय गेंदबाजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उनका प्रदर्शन यह दिखाता है कि उन्होंने आदर्श तैयारी नहीं थी। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 173 रन की बड़ी बढ़त हासिल की जिससे भारत पर आईसीसी के एक और फाइनल में हार का खतरा मंडराने लगा है।

मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की लेकिन उमेश यादव और शारदुल ठाकुर ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। इन दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी। पोंटिंग ने मीडिया से बातचीत में ‘पीटीआई-भाषा’ के सवाल पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उन्हें ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ा। उनकी तैयारी शायद इस एक टेस्ट मैच के लिए आदर्श नहीं थी। उनके सभी खिलाड़ी आईपीएल में थे। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी वहां थे लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने तीन महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला।’’

पोंटिंग ने कहा कि काफी कुछ व्यक्तिगत तैयारियों पर भी निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता (भारतीय बल्लेबाजों पर आईपीएल का कितना प्रभाव रहा। अगर आप विराट से पूछेंगे तो वह कहेंगे कि यह उनके लिए बिल्कुल सही है क्योंकि उन्होंने हर तरह के रन बनाए हैं। अगर आप रहाणे से पूछते तो उन्हें आईपीएल के बिना इस मैच के लिए नहीं चुना जाता। तो यह दोनों तरह से काम करने वाला है।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह शारदुल के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें परेशानी महसूस हो रही थी। उन्होंने डेढ़ दिन में जितनी गेंदबाजी की पूरे आईपीएल में उन्हें उससे कम गेंदबाजी का मौका मिला था।’’ पोंटिंग ने इस मौके पर अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें टीम से बाहर किये जाने पर हैरानी जतायी।

End of Article