क्रिकेट

Irani Cup: मध्यप्रदेश की लड़खड़ाई टीम के सामने रेस्ट ऑफ इंडिया की पकड़ मजबूत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 06:05 PM IST

Rest of India vs Madhya Pradesh: ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया ने मजबूज पकड़ बना ली है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 484 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मध्यप्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही।

Image

आवेश खान। (Instagram)

Rest of India vs Madhya Pradesh: रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप में मजबूत पकड़ा बना ली है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरे दिन 484 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मध्यप्रदेश की टीम की शुरुआत अच्छा नहीं रही। दिन का मैच खत्म होने तक मध्यप्रदेश के 112 रन पर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। अगर टीम को मुकाबले पर पकड़ बनानी है तो तीसरे दिन संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।

यश के फिफ्टी से टीम का स्कोर 450 के पार

मैच के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 381/3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम 121.3 ओवर में 484 रन पर ऑलआउट हो गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले यश धुल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 450 के पार पहुंचाया। यश ने 71 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली। उपेंद्र यादव ने 42 गेंदों पर 14 रन बनाए, जबकि पुलकित नारंग ने 8 रन और नवदीप सैनी ने 9 रन बनाए। वहीं, अतीत सेठ और मुकेश कुमार खाता तक नहीं खोल पाए।

मध्यप्रदेश की टीम लड़खड़ाई

जवाब में उतरी मध्यप्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। 15 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। कप्तान हिमांशु मंत्री एक रन, शुभम शर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गए। अरहम एक्विल खाता तक नहीं खोल पाए। हर्ष गवली ने चौथे विकेट के लिए यश दुबे के साथ 97 रन की साझेदारी कर लड़खड़ाई मध्यप्रदेश टीम को संभाला और टीम के स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हर्ष गवली ने 125 गेंद पर 8 चौके की मदद से 47 * रन बनाए, जबकि यश दुबे ने 110 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली।

आईपीएल स्टार ने लिए सर्वाधिक विकेट

आईपीएल स्टार मध्यप्रदेश के गेंदबाज आवेश खान ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। आवेश ने 23.3 ओवर में 74 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, अनुभव अग्रवाल और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिए। अंकित कुशवाह को एक सफलता मिली। इसी तरह रेस्ट ऑफ इंडिया के नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में महज 15 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। उन्होंने 4 मेडल ओवर भी निकाले। इसी तरह मुकेश कुमार को 11 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट सफलता मिली। इसमें तीन मेडन ओवर भी शामिल है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article