क्रिकेट

टूट सकता है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ओलंपिक खेलने का सपना

ओलंपिक 2028 में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। गोल्ड मेडल के लिए 6 टीमें आपस में भिड़ने वाली है, लेकिन क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया क्या होगी इसको लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार रीजनल क्वालिफिकेशन सिस्टम की मदद ली जा सकती है।

Image

ओलंपिक में क्रिकेट भारत-पाकिस्तान (साभार-X ICC)

ओलंपिक 2028 में 128 साल के बाद क्रिकेट की वापसी हुई है। 6 टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी, लेकिन क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया क्या होगी इसको लेकर न तो आईसीसी और न ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अब तक कोई जानकारी साझा की है, लेकिन मेजबान के तौर पर अमेरिका का खेलना लगभग तय है। बाकी बचे 5 टीमों को किस आधार पर चुना जाएगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है।

हालांकि, गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की हाल ही में सिंगापुर में हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में एक निर्णय लिया गया है। इसके तहत रीजनल क्वालीफिकेशन सिस्टम का सहारा लिया जा सकता है। ऐसे में एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से टॉप रैंक वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) रीजनल क्वालीफिकेशन सिस्टम को प्राथमिकता देती है क्योंकि इससे हर क्षेत्र की टीमें भाग ले सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीम का ओलंपिक में खेलना का सपना टूट सकता है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को होगा नुकसान

अगर इस सिस्टम को भी अपनाया जाए तब भी एक टीम का स्थान खाली रहेगा, लेकिन यह तय नहीं हुआ है कि उसे कैसे भरा जाएगा। हालांकि, उसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ICC के इस फैसले से पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड को झटका लग सकता है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है, लेकिन इसके बदलने की संभावना भी कम ही लगती है।

अगर ओलंपिक में इस प्रणाली के तहत क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया होती है तो एशिया से भारत, अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर जाएंगे। यूरोप से क्वालिफिकेशन के लिए इंग्लैंड को ग्रेट ब्रिटेन से कंपीट करना होगा। इसके अलावा कैरेबियाई देशों में से कोई एक टीम संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को रिप्लेस कर सकती है, अगर अमेरिका क्रिकेट से जुड़ी प्रशासनिक समस्याएं हल नहीं होती हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article