RCB vs LSG Highlights: आरसीबी को मिली लगातार दूसरी हार, मयंक की तूफानी गेंदबाजी से लखनऊ ने दर्ज की जीत
RCB vs LSG Highlights: आरसीबी को मिली लगातार दूसरी हार, मयंक की तूफानी गेंदबाजी से लखनऊ ने दर्ज की जीत
इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की 56 गेंद में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ पांच विकेट पर 181 रन बनाये। डिकॉक ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाने के साथ पहले विकेट के लिए लोकेश राहुल (14 गेंद में 20 रन) के साथ 53 रन और मार्कस स्टोइनिस (15 गेंद में 24 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।
निकोलस पूरन ने आखिरी ओवरों में 21 गेंद में पांच छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाये। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने चार ओवर में महज 23 रन देकर दो विकेट चटकाये। रीस टॉप्ली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। दयाल ने चार ओवर में सिर्फ 24 रन दिये।
RCB vs RR IPL 2024 Pitch Report And Weather Report
कौन से टीवी चैनल पर लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2024 मैच का प्रसारण होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रशंसक हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में भी कमेंट्री सुनते हुए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
आईपीएल 2024 अंक तालिका
