RCB retained and released players list IPL 2026: आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक और पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान करेग। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने पिछले सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया और 18 साल लंबे खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल रही। आरसीबी की टीम पिछले सीजन बेहद संतुलित नजर आ रही थी। इसका असर उसके प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया। नए सीजन से पहले आरसीबी की टीम में ज्यादा बदलाव होते दिखाई नहीं दे रहे थे, इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना थी। आइए जानते हैं पंजाब के किंग्स ने किन खिलाड़ियों को किया है नए सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को रिलीज ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Royal Challengers Bengaluru Released Players list)
स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, मनोज भाडंगे, लियाम लिविंगस्टोन,लुंगी नगिडी, मोहित राठी।आरसीबी के पर्स में बचे हैं 16.4 करोड़ रुपये, 2 विदेशी सहित 8 खिलाड़ियों की जगह हुई खाली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Royal Challengers Bengaluru Retained Players list)
रजत पाटीदार(कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Royal Challengers Bengalurus Players Included through Trade))
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल नहीं किया है।
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम (Royal Challengers Bengaluru Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
रजत पाटीदार(कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।IPL 2025 में कैसा रहा था बेंगलुरू का प्रदर्शन (Royal Challengers Bengaluru Performance in IPL 2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का आईपीएल 2025 में नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन रहा। आरसीबी 18 साल लंबा खिताबी सूखा खत्म करने में सफल रही। विराट कोहली की टीम के सिर पर पहली बार आईपीएल का ताज सज गया। लीग चरण में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैच में 9 जीत और 4 हार के साथ दूसरे पायदान पर रहा। आरसीबी के खाते में 19 अंक आए और उसका नेट रन रेट +0.301 रहा। आरसीबी पहले क्वालीफायर मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को ही पटखनी देकर विराट सेना अपना पहला आईपीएल खिताबी जीतने में सफल रही।
