क्रिकेट

VIDEO: वनडे में लौटा टीम इंडिया का 'सुपरमैन', कुलदीप की गेंद पर लपका डाइव लगाकर बेजोड़ कैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 04:04 PM IST

मार्नस लाबुशेन का बल्ला भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज के मुंबई में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भी नहीं चला। कुलदीप की गेंद पर उन्हें पवेलियन वापस भेजने में रवींद्र जडेजा के शानदार कैच की अहम भूमिका रही।

Image

कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल

Photo : AP

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बल्ले को रोके रखने की कोशिश की इस दौरान फील्डरों का भी उन्हें साथ मिला।

जडेजा बने सुपरमैन, लाबुशेन का लपका शानदार कैच

टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले का जौहर दिखा पाने में नाकाम रहे दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बल्ला वनडे में भी नहीं चला। कुलदीप यादव की गेंद पर शॉर्ट थर्ड पोजिशन पर खड़े रवींद्र जडेजा ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर शानदार कैच लपका और लाबुशेन को चलता कर दिया। लाबुशेन 15 रन बना सके।

टेस्ट सीरीज में चुने गए प्लेयर ऑफ द सीरीज

चोट की वजह से लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाते हुए भारत की 2-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्हें साझा रूप से रविचंद्रन अश्विन के साथ मैन ऑफ द सीराज चुना गया। टेस्ट में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के बाद जडेजा ने फील्डिंग में धमाल मचाने का काम वनडे सीरीज की शुरुआत में ही कर दिखाया है। वर्तमान में जडेजा को दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है। वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी शानदार फील्डिंग के बल पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article