Ravindra Jadeja 4000 Runs in T20 Format: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। टी20 फॉर्मेट में अपनी 350वां मैच खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो टी20 फॉर्मेट में चार हजार से ज्यादा रन और दो सौ से ज्यादा विकेट की दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाले हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं।
350वें मैच में बने चार हजारी
जडेजा को टी20 फॉर्मेट में 4 हजार रन के आंकड़े को छूने के लिए 8 रन की दरकार थी। जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 9.4 के स्कोर पर 134 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया था। ऐसे में पिच पर एक छोर संभालकर खड़े ध्रुव जुरेल का साथ देने सर जडेजा आए। उन्होंने जैसी ही अपनी पारी में आठ रन पूरे किए वो हार्दिक के साथ ऑलराउंडर्स के स्पेशल क्लब के मेंबर बन गए।
शानदार रहा है टी20 करियर
साल 2007 में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। जडेजा को टी20 में चार हजार रन पूरे करने के लिए 350 मैच की 254 पारी खेलनी पड़ी। उन्होंने ये रन लगभग 26 के औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 4 हजार रन में से 3270* रन जडेजा ने आईपीएल के 257 मैच में 27 के औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 77* उनका टी20 में बल्ले के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जडेजा ने 350 मैच की 317 पारी में गेंदबाजी करते हुए 238 विकेट भी चटकाए हैं। 30.77 के औसत और 7.63 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। 16 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
हार्दिक के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री
हार्दिक पांड्या के खाता में टी20 में 330 मैच में 6165 रन के साथ-साथ 227 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक ने ये रन 29.92 के औसत और 144.48 के स्ट्राइक रेट से बनाए। 91 उनका बल्ले के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। नहीं गेंदबाजी में उन्होंने 28.48 के औसत और 8.46 की इकोनॉमी से 227 विकेट अपने नाम किए। अब इस स्पेशल क्लब में हार्दिक को सर जडेजा का साथ मिल गया है।
