क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बने

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 1, 2023, 02:34 PM IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने हेड को आउट कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। 500 विकेट और 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची भी वह कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय हैं।

Image

रवींद्र जडेजा, ऑलराउंडर भारत

Photo : Twitter

इंदौर के होलकर स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान उस्मान ख्वाजा को आउट कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां विकेट पूरा किया। अब उनके नाम टेस्ट में 260, वनडे में 189 और T20I में 51 विकेट हैं। दिल्ली टेस्ट के हीरो रहे जडेजा ने इंदौर में भारत को पहली सफलता दिलाई।

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिन अटैक के सामने पूरी भारतीय टीम फेल रही और केवल 109 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 22 रन विराट कोहली ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुह्लमेन ने 5 और नाथन लॉयन ने 3 विकेट झटके।

दूसरे भारतीय बने जडेजा

रवींद्र जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट और 5,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल कपिल देव के नाम थी। वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो जडेजा इस सूची में 11वें नंबर पर हैं। इस सूची में कपिल देव, इमरान खान, इयान बॉथम सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

500 विकेट और 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

कपिल देव -687, रन- 9,031

इमरान खान-544, रन- 7,516

इयान बॉथम-528, रन-7,313

वसीम अकरम-916, रन- 6,615

शॉन पोलाक-829, रन- 7,060

चमिंडा वास-761, रन-5,140

डेनियल विटोरी-705, रन-6,929

जैक कैलिस-570, रन -25,422

शाहिद अफरीदी-541, रन- 11,148

शाकिब अल हसन-653, रन-13,453

रवींद्र जडेजा*-500, रन-5,527

जडेजा की धमाकेदार वापसी

रवींद्र जडेजा ने 5 महीने बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस मैच से पहले जडेजा ने 17 विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बल्ले से भी जडेजा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 33.33 की औसत से 100 रन बनाए हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article