क्रिकेट

रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दी ऐसी सलाह, जो शायद अधिकतर को हजम नहीं होगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 07:23 PM IST

Ravi Shastri suggestion on WTC Final: भारत के पूर्व खिलाड़ी व कोच और इन दिनों कमेंट्री में व्यस्त रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को एक ठोस सलाह दी है जो शायद ज्यादा लोगों के गले उतरेगी नहीं। शास्त्री ने कहा है कि अगर आपको विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने से पहले कम से कम 20 दिन की तैयारी का समय चाहिए तो आईपीएल के मैच छोड़ने होंगे।

Image

रवि शास्त्री की टीम इंडिया को सलाह

Photo : Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों से गंवा दिया। इसी के साथ भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब के फाइनल में तो पहुंचा लेकिन खिताब से दूर रह गया। हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे मुकाबले के लिए 20-25 दिन तैयारी के लिए चाहिए होंगे। अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच और अब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रवि शास्त्री ने इएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "हमे यहां हकीकत से रूबरू होना होगा। आपको वो 20 दिन नहीं मिलने वाले। और अगर ऐसा होता है तो आपको आईपीएल से बाहर आना होगा। इसलिए फैसला आपका है और ये प्रशासन पर भी निर्भर करेगा। मुझे लगता है कि बीसीसीआई भविष्य में इस पर विचार करेगा। अगर हर बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में आईपीएल के बाद ही आने वाला है, ऐसे में अगर हमारी टीम फाइनल में जगह बनाती है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के सामने कुछ नियम-शर्त रखनी होंगी।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद तैयारी को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि, "हां, सही मायने में, हमें इसके लिए तैयारी करने का भरपूर समय मिलना होगा, गेंदबाजों को भी आराम का मौका दिया जाना होगा। क्योंकि ये मुश्किल हो सकता है, टी20 क्रिकेट खेलते समय आप बिल्कुल अलग तरह की गेंदबाजी करते हो और काफी बदलावों की जरूरत होती है।"

रोहित ने आगे कहा था, "और टेस्ट क्रिकेट में अधिक अनुशासन चाहिए होता है। एक ही जगह पर बार-बार गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को चुनौती देना। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं जो ऐसे मौकों के लिए खुद को तैयार करना जानते हैं, लेकिन सही स्थिति के तौर पर देखें तो मैं ऐसे मैच के लिए 20-25 दिन की तैयारी मिलना पसंद करूंगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article