क्रिकेट

न विराट न रजत, रवि बिश्नोई ने बताया किसने दूर किया आरसीबी के 18 साल का सूखा

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी। जो काम आरसीबी के लिए राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली नहीं कर पाए वह काम रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में कर दिखाया। लेकिन अब बिश्नोई ने आरसीबी की जीत के पीछे नए गेमचेंजर का नाम बताया।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साभार-IPL)

आईपीएल 2025 कई मायनों में खास था। यह वह सीजन था, जिसका इंतजार विराट कोहली साल 2008 से देख रहे थे। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। जब टीम जीत की कगार पर थी, तो मैदान पर मौजूद विराट कोहली भावुक हो गए थे। विराट के लिए यह जीत इसलिए भी अहम थी, क्योंकि इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाज होने के बावजूद वह आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाए थे। आरसीबी की ओर से विराट सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे, लेकिन अब टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने बताया है कि आरसीबी की जीत के पीछे किसका रोल सबसे अहम था?

न विराट न पाटीदार, यह खिलाड़ी था गेम चेंजर

रवि बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में बताया कि आरसीबी की जीत में सबसे अहम रोल ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का था। क्रुणाल ने फाइनल मुकाबले में 4 ओवर की गेंदबाजी की थी और केवल 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। क्रुणाल ने प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस को आउट किया था। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे।

बिश्नोई ने क्रुणाल की तारीफ करते हुए कहा 'जिस तरह से आईपीएल फाइनल में उन्होंने गेंदबाजी की, मेरे ख्याल से वह उस मैच के गेमचेंजर थे। उन्होंने केवल 4 ओवर में पूरा गेम बदल दिया। उनकी सबसे बड़ी ताकत गेम को लेकर उनकी जागरुकता है। वह अपनी योजना के अनुसार तो गेंदबाजी करते ही हैं, उन्हें ये भी पता है कि बल्लेबाजों के दिमाग में क्या चल रहा है?

आईपीएल 2025 में क्रुणाल ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल किया था। बल्लेबाजी में 107 रन बनाने वाले क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में 17 विकेट चटकाए और आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article