क्रिकेट

कंगारुओं के अफगानिस्तान के बहिष्कार के फैसले पर भावुक हुए राशिद खान, दे दी बड़ी धमकी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 12, 2023, 07:48 PM IST

स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में नहीं खेलने के फैसले पर निराशा जाहिर करते हुए बोर्ड को बड़ी धमकी दे डाली है।

Image

राशिद खान

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मार्च 2023 में वनडे सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया। इस फैसले के लिए बोर्ड ने तालिबान द्वारा महिलाओं के खिलाफ उठाए गए कदम को बड़ी वजह बताया है। लेकिन इस फैसले के खिलाफ बिग बैश लीग में खेल रहे अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने मोर्चा खोल दिया है।

सीए द्वारा जारी बयान के मुताबिक

‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तय किया है कि आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मार्च 2023 में पुरूषों की वनडे श्रृंखला नहीं खेल सकेगा। तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार , पार्क और जिम में उनके जाने पर पाबंदियों के बाद यह फैसला लिया गया । सीए दुनिया भर में महिलाओं और पुरूषों के बीच खेल के विकास का समर्थक है ।’’

ऑस्ट्रेलिया का फैसला हमें पुरानी राह पर ले जाएगा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद खान ने भावुक होकर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बैश लीग में नहीं खेलने की धमकी तक दे डाली। राशिद ने ट्वीट करके कहा, ऑस्ट्रेलिया द्वारा हमारे खिलाफ मार्च में खेली जाने वाली सीरीज से हटने की खबर से बेहद निराश हूं। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करता हूं और हमने वैश्विक स्तर पर बहुत तरक्की की है। क्रिक्रेट ऑस्ट्रेलिया का निर्णय हमें पुरानी राह पर ला जा रहा है।

बीबीएल में खेलने के फैसले पर करेंगे विचार

राशिद ने आगे धमकी भरे अंदाज में कहा, अगर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने में असहज महसूस होता है तो मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को असहज नहीं करना चाहता हूं। इसलिए मैं इस टूर्नामेंट में अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा हूं।' राशिद खान वर्तमान में बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं। अबतक बीबीएल में खेले 69 मैच में वो 6.44 की इकोनॉमी के साथ कुल 98 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। राशिद ने साल 2017 में बिग बैश में डेब्यू किया था। तब से वो लगातार लीग का हिस्सा बने हुए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article