क्रिकेट

Ranji Trophy: रणजी ट्राफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे पंत, 13 साल बाद कोहली की भी होगी वापसी

Ranji Trophy Match Updates: रणजी ट्रॉफी का रोमांच फिर से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर-बल्लेबात ऋषभ पंत ने दिल्ली के आगामी मैचों के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। वहीं, विराट कोहली भी खेलते नजर आ सकते हैं।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : AP

Ranji Trophy Match Updates: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सचिव अशोक शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होने वाली दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। पंत ने पिछली बार 2017-2018 सत्र में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। दिग्गज विराट कोहली की भागीदारी पर हालांकि कोई स्पष्टता नहीं है। कोहली ने अपना पिछला रणजी मैच 2012 में खेला था। भारत के दोनों खिलाड़ियों को शेष सत्र के लिए दिल्ली के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है।

अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, पंत ने अगले रणजी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है और सीधे राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। हम चाहते है कि विराट कोहली भी खेलें, लेकिन हमें उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हर्षित राणा को भारतीय टी20 टीम में चुना गया है, इसलिए वह उपलब्ध नहीं होंगे।’ भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री उन कई पूर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो चाहते हैं कि मौजूदा पीढ़ी खासकर संघर्ष कर रहे रोहित शर्मा और कोहली लाल गेंद प्रारूप में घरेलू क्रिकेट खेलें।

शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल के भी अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए खेलने की उम्मीद है। रोहित ने मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास कर के काफी दिलचस्पी जगाई, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या वह 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के अगले दौर के लिए खुद को उपलब्ध रखेंगे।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा अपने स्टार खिलाड़ियों को संभावितों की सूची में शामिल करना सामान्य बात है लेकिन अंतिम टीम में शामिल होना उनकी उपलब्धता पर निर्भर है। रोहित ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया में अंतिम टेस्ट से खुद को विश्राम दिया था। जबकि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में आठ बार विकेट के पीछे (स्लिप या विकेटकीपर) कैच आउट हुए थे।

कोहली और पंत के अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये हर्षित राणा भी 38 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। दिल्ली को रणजी लीग चरण में दो मैच खेलने हैं। टीम 23 जनवरी को राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम ग्रुप डी में पांच मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article