क्रिकेट

Ram Mandir Cricket Celebrity Guest List: सचिन तेंदुलकर ने जताई खुशी, कोहली नहीं आए नजर

Ram Mandir Guest List in Hindi: अयोध्या में चल रहे भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारतीय खेल जगत के भी कई सितारें एक-एक करके पहुंच रहे हैं। फिलहाल विराट और सचिन अयोध्या में प्रस्थान कर चुके हैं।

Image

Ram Mandir Cricket Celebrity Guest List: सचिन तेंदुलकर ने जताई खुशी, कोहली नहीं आए नजर

Ram Mandir Guest List: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में आज यानि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस खास मौके पर देश भर की तमाम हस्तियां इसमें भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रही है। इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने कई खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया था जिनका इस पावन नगरी में आगमन शुरू हो गया है। भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर अयोथ्या पहुंच गए हैं इनका वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा अनिल कुंबले और रवींद्र जडेजा भी पहुंच गए हैं।

विराट कोहली का काफिला रविवार रात को ही अयोथ्या पहुंच गया था। कोहली ने इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई से भी परमिशन ली थी। वे यहां से सीधे हैदराबाद जाएंगे जहां पर वे टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए प्रेक्टिस करेंगे।

सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे अयोध्या

गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इस विशेष कार्यक्रम का न्योता पाने वाले पहले क्रिकेटर थे। ऐसे में वे सोमवार की सुबह फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे। उनका एक वीडियो भी पीटीआई ने जारी किया है जिसमें वे आते नजर आ रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने जताई खुशी

भारत के अनुभवी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर एक शानदार श्लोक लिखा है।

इन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आमंत्रित किया गया है।भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाड़िया को भी निमंत्रण भेजा गया है। महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू और उनके ट्रेनर पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article