क्रिकेट

RR vs RCB Eliminator Highlights: रियान और हेटमायर की धमाकेदार पारी, क्वालीफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2024, 11:37 PM IST

RR vs RCB Eliminator Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। चेन्नई में 24 मई को होने वाले मुकाबले में राजस्थान का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए राजस्थान के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 4 विकेट से हराया।
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • क्वालीफायर-2 में राजस्थान का सामना हैदराबाद से होगा।

RR vs RCB Eliminator Highlights: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया। टीम आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले से एक कदम दूर है। राजस्थान का 24 मई को चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत होगी। अगर इस मुकाबले में टीम पटखनी देने में सफल होती है तो टीम फाइनल में जगह बना लेगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।15

तीन खिलाड़ियों ने बनाए 30 प्लस रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 172 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 24 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इसके साथ ही वे आईपीएल में 8000 रन का महारिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही महिपाल लोमरोर ने भी 17 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने 44 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि रवि अश्विन को दो विकेट मिले। युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने एक एक विकेट चटकाए।

राजस्थान की अच्छी शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी हुई। टीम को पहला झटका टॉम कोहलर-कैडमोर के रूप में लगा वे 20 रन पर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। वे 30 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए और डीके ने उनको स्टंप कर के वापस पवेलियन भेज दिया। ध्रुव जुरेल भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए और फिर रन आउट हो गए। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाए। रियान ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। वहीं, हेटमायर ने 14 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 8 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article