क्रिकेट

LSG vs RR Flashback: राजस्थान ने तोड़ा था लखनऊ का सपना, बोल्ट और चहल ने किया था कमाल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 19, 2023, 10:28 AM IST

LSG vs RR Flashback: आईपीएल के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थन रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा। पिछले सीजन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। 2022 में दोनों दो बार आपस में भिड़ी थी और दोनों ही बार राजस्थान को जीत मिली।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स

Photo : Twitter

आईपीएल के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पिछले बार की रनर-अप टीम राजस्थान से होगा। यह मुकाबला राजस्थान के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम अब तक 5 में से 3 मुकाबला जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दो नंबर पर है तो राजस्थान की टीम 5 में से 4 मुकाबला जीत कर टॉप पर बनी हुई है।

पिछले सीजन की बात करें तो लखनऊ के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। पिछले सीजन में राजस्थान ने दोनों बार लखनऊ को मात दी थी, जिसमें से एक मुकाबला तो एलिमिनेटर का भी था। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ राजस्थान की टीम बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी।

रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीता राजस्थान

पहली बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो राजस्थान ने आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 3 रन से मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने शिमरॉन हेटमायर के 36 गेंद में 59 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। जवाब मे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई थी। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4 और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए थे।

एलिमिनेटर में भी दी थी पटखनी

दूसरी बार दोनों टीम एलिमिनेटर में भिड़ी थी, जहां राजस्थान ने लखनऊ को 24 रन से पटखनी दी थी। इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 41 और संजू सैमसन की 32 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। हालांकि, फाइनल मुकाबले में राजस्थान को गुजरात के हाथो हार मिली और वह दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने से चूक गई।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article