कप्तान दीपक हुड्डा के शानदार 180 रन की मदद से राजस्थान ने कर्नाटक को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हुड्डा ने 128 गेंद की पारी में 19 चौके और पांच छक्के लगाये । राजस्थान ने जीत का लक्ष्य 38 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। करण लाम्बा ने हुड्डा का बखूबी साथ निभाते हुए 112 गेंद में नाबाद 73 रन बनाये । राजस्थान ने छठे ओवर में तीन विकेट सिर्फ 23 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 255 रन जोड़े।
राजस्थान का सामना शनिवार को फाइनल में हरियाणा से होगा । हरियाणा ने पांच बार की चैम्पियन तमिलनाडु को 63 रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है ।
इससे पहले कर्नाटक के लिये अभिनव मनोहर ने 91 और मनोज भ्ंडागे ने 63 रन की पारियां खेली।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने तमिलनाडु को 63 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हरियाणा पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जाएगा।
