क्रिकेट

Team India coach: राहुल द्रविड़ दोबारा बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई ने दिया ऑफर

Rahul Dravid Team India coach: भारत और दक्षिण अफ्रीकाृ (IND vs SA) के बीच खेली जाने वाली टी20 टेस्ट और वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ फिर से भारत के कोच हो सकते हैं।

Image

राहुल द्रविड़

Photo : AP

Rahul Dravid Team India coach: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। ऐसे में माना जा रहा था कि टीम को अब नया कोच मिलने वाला है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया है और दक्षिण अफ्रीका के लिए उनका वीजा प्राप्त करने के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को एक्सटेंशन की पेशकश की थी, हालांकि यह इसकी पुष्टि नहीं करता है कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है या नहीं।यदि द्रविड़ अपने अनुबंध के विस्तार को स्वीकार करते हैं, तो उनका पहला कार्य भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा होगा। भारत 10 दिसंबर से तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा, जिसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

आशीष नेहरा को भी किया गया था ऑफर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने टी20 में कोच बनने के लिए अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा को संपर्क किया था। हालांकि उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया है। उनके मना करने के बाद बीसीसीआई एक बार फिर से राहुल द्रविड़ की ओर गई है।

वीवीएस लक्ष्मण के लिए भी वीजा तैयार

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण और उनकी कोचिंग टीम के लिए ट्रैवल पेपर्स भी तैयार कर रहा है। दिसंबर में भारत ए टीम के दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने की भी उम्मीद है।दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद, भारत फरवरी-मार्च में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड का सामना करेगा, जिसमें इंग्लैंड लायंस की टीम जनवरी में देश का दौरा करेगी।

2021 में शुरू हुआ था राहुल द्रविड़ का कार्यकाल

राहुल द्रविड़ ने 2021 में टी20 विश्व कप के बाद दो साल के कार्यकाल के लिए रवि शास्त्री की जगह ली थी। द्रविड़ का कार्यकाल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के समापन के साथ समाप्त हुआ, जिसके फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article