क्रिकेट

Rahul Dravid Health Update: स्वास्थ्य समस्या के चलते राहुल द्रविड़ बेंगलुरू रवाना, तीसरे वनडे में बिना कोच रहेगी टीम इंडिया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 05:09 PM IST

Rahul Dravid Health Condition: टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अचानक तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरू रवाना हो गए हैं। भारतीय कोच हाल में भी स्वास्थ्य समस्या से जूझ चुके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अपने मुख्य कोच के बिना रहेगी।

Image

राहुल द्रविड़ (AP)

Rahul Dravid News: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अचानक बेंगलुरू रवाना हो गए हैं। स्वास्थ्य समस्या को लेकर कोच द्रविड़ को ये कदम उठाना पड़ा है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए तिरुवनंतपुरम में मौजूद है लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को अपने मुख्य कोच के बिना रहना पड़ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक राहुल द्रविड़ अचानक सेहत बिगड़ने के कारण बेंगलुरु चले गए हैं। वहीं अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख व पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण तुरंत तिरुवनंतपुरम जाकर राहुल द्रविड़ की जगह ले सकते हैं। फिलहाल द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर कोई ठोस खबर नहीं आई है कि उनको क्या स्वास्थ्य समस्या हुई है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में शिकस्त देने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तिरुवनंतपुरम में रविवार (15 जनवरी) को खेले जाने वाले तीसरे वनडे में टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article