क्रिकेट

IPL 2025, PBKS vs RCB Playing 11: विदेशी खिलाड़ियों में होगा बड़ा बदलाव, आज के मैच में ऐसी होगी पंजाब और बेंगलुरू की प्लेइंग 11

IPL 2025, PBKS vs RCB Playing 11 (पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन): इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज से प्लेऑफ का दौर शुरू हो गया है। इसके पहले मुकाबले में क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने वाली है। आइए जानते हैं कि प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

Image

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू प्लेइंग 11

IPL 2025, PBKS vs RCB Playing Eleven Today Match: आईपीएल अब अपने रोमांचक अंत पर पहुंच रहा है और आज से प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम चरण में जगह बनाई है। वे मुल्लानपुर में आज क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेंगे। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों का ही प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। दोनों ने अंक तालिका में नंबर एक और दो स्थान पर स्माप्त किया है। इस मैच में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करने वाले हैं।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल टीम के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। हेजलवुड टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 17.27 की औसत से 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। हालांकि वे पिछले कुछ मैच कंधे में चोट के चलते नहीं खेल पाए हैं। वे नुवान तुषारा की जगह ले सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में धमाकेदार गेंदबाजी की थी। क्वालीफायर 1 श्रेयस अय्यर के लिए भी एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परीक्षण है, जो पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में जीत दिलाने और मुंबई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में जीत दिलाने के बाद लगातार तीसरे कप्तानी खिताब की तलाश में हैं। दोनों टीमों को इस मैच में हारने पर फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी कोशिश करनी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs PBKS Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन / टिम सीफर्ट / टिम डेविड, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) प्लेइंग 11:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट सब: विशाल विजयकुमार/युजवेंद्र चहल

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article