क्रिकेट

जहां कभी खोला था अपना पहला बैंक अकाउंट उस PNB की ब्रांड एंबेस्डर बनीं हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान को आज पंजाब नेशनल बैंक ने अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया। इस मौके पर हरमन ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-pnb x)

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सोमवार को विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया। बैंक ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि हरमनप्रीत उसकी पहली महिला ब्रांड दूत हैं। इस मौके पर हरमनप्रीत को उनके नाम की पीएनबी जर्सी और विशेष रूप से उत्कीर्ण पीएनबी बल्ला भेंट किया गया। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘यह सचमुच अवास्तविक लगता है। मेरा पीएनबी में खाता तब से है जब मैं 18 साल थी। मेरा पहला खाता पीएनबी मोगा शाखा में था। आज यहां बैंक की ब्रांड दूत के रूप में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’

हरमनप्रीत कौर ने बीते 2 नवंबर को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव अपने नाम किया। इसके साथ ही वह भारत को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाने वाली पहली महिला कप्तान बन गईं। हरमन एंड कंपनी के लिए यह सफर आसान बिल्कुल नहीं था। लीग स्टेज में 3 मुकाबला गंवाने के बावजूद टीम ने जिस तरह से वापसी करते हुए यह मुकाम हासिल किया वह काबिले तारीफ है।

श्रीलंका के खिलाफ फिर एक्शन में हरमन

वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर हरमन एंड कंपनी दोबारा एक्शन में नजर आएंगी। श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आने वाली है। इस दौरे पर श्रीलंका 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 21 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। जहां भारत की ये बेटियां दोबारा एक्शन में नजर आएंगी। शुरुआती दो मुकाबले विशाखापट्टनम में तथा बाकी 3 मुकाबले तिरुवनन्तपुरम में खेले जाएंगे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article