PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को पीसीएल के तारीखों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) 26 मार्च से 3 मई के बीच खेला जाएगा। पीएसएल 2026 के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके चलते लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ इसका शेड्यूल ओवरलैप हो रहा है। आईपीएल मार्च के आखिरी हफ्ते से मई के अंत तक खेला जाएगा। ओलंपिक्क डॉट कॉम के अनुसार पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली थी।
पीएसएल का 11वां सीजन अब तक का सबसे लंबा सीजन होने वाला है, जो 39 दिनों तक चलेगा। इस बार इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। पहले यह 30-35 दिन के बीच का होता था। पीएसएल का पहला सीजन 2016 में खेला गया था। पहले 9 सीजन तक इसे फरवरी और मार्च के बीच आयोजित किया गया था, लेकिन अब इस दौरान आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप आयोजित होता है। अगले साल भारत और श्रीलंका में की मेजबानी में भी इसी समय टी20 वर्ल्ड कप होना है।
पिछले साल की तरह इस बार भी यह पुराने टाइमफ्रेम में खेला जाएगा। पिछले साल पाकिस्तान की मेजबानी में फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी।
इस बार पीएसएल में टीम भी 6 से बढ़कर 8 होने वाली है। बीते 8 जनवरी को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दो नई टीमों की घोषणा की थी। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और पहला सीजन जीतने वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड इस लीग की दो सबसे सफल टीमें हैं। दोनों 3-3 बार यह ट्रॉफी उठा चुकी है।
