गुवाहाटी: चयनकर्ताओं द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के बावजूद युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का घरेलू क्रिकेट में धमाल जारी है। 23 वर्षीय पृथ्वी ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शानदार तिहरा शतक जड़कर एक बार फिर भारतीय टीम में एंट्री के लिए दस्तक दे दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज से पहले शॉ को अनदेखा कर पाना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा। शॉ 379 रन बनाकर आउट हुए। वो चौहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए।
क्रिकेट
घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का धमाल जारी, तिहरा शतक जड़कर फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 11, 2023, 11:34 AM IST
