क्रिकेट

Prasidh Krishna's Record: प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का साझा रिकॉर्ड

प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में दो विकेट लेकर मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

लंदन: टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कृष्णा भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने स्पेल में दो ओवर मेडन भी डाले। उन्होंने जैकब बेथेल (91) और कप्तान हैरी ब्रूक(14) का शिकार किया। लेकिन मैच में टीम इंडिया की वापसी कराने में नाकाम रहे।

शमी और सिराज को छोड़ा पीछे

अपने इस गेंदबाजी प्रदर्शन के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए। कृष्णा वनडे में 50 विकेट चटकाने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बन गए। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़कर जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली। कृष्णा ने अपने करियर के 28वें वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। कृष्णा से तेज गति से वनडे में 50 विकेट अजीत आगरकर और कुलदीप यादव ने चटकाए हैं। आगरकर ने करियर के 23वें और कुलदीप ने 24वें वनडे में विकेटों का अर्धशतक पूरा किया था।

सबसे कम गेंद में 50 विकेट विकेट चटकाने वाले चौथे भारतीय

वनडे में सबसे कम गेंद में 50 विकेट पूरे करने के मामले में भी प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय गेंदबाजों में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 1345 गेंद में 50वां विकेट पूरे किए हैं। सबसे कम गेंद में 50 विकेट चटकाने का भारतीय रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम दर्ज है। कुलदीप यादव ने 1213 गेंद में 50 विकेट लिए थे। वहीं अजीत आगरकर ने 1242 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में तीसरे पायदान पर 1244 गेंद में 50 विकेट लेने के साथ मोहम्मद सिराज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article