क्रिकेट

ऋषभ पंत घायल! जानिए कौन संभालेगा आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 04:26 PM IST

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने विकेटकीपर के साथ-साथ नए कप्तान के चयन की दोहरी समस्या खड़ी हो गई है। जानिए कौन से खिलाड़ी हैं कप्तान बनने के दावेदार?

Image

रिकी पॉन्टिंग और ऋषभ पंत( साभार ICC)

देहरादून: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) के सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पंत भाग्यशाली रहे। दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ने और आग लगने के बावजूद उनकी जान बच गई और कोई गंभीर चोट नहीं लगी। लेकिन बीसीसीआई ने उनके बारे में जो जानकारी दी है उसने टीम इंडिया के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम की चिंता बढ़ा दी है।

चोटिल होने की वजह से पंत कम से कम तीन से छह महीने मैदान में वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है। इस दौरान भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा वो मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दिल्ली के सामने खड़ी हुई नए कप्तान के चयन की समस्याऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सामने टीम में ऋषभ पंत का विकल्प ढूंढने के साथ-साथ नए कप्तान की तलाश की दोहरी समस्या आ खड़ी हुई है। टीम को विकेटकीपर तो आसानी से मिल जाएगा लेकिन सीजन के लिए नए कप्तान का चुनाव करने की बड़ी समस्या दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट के सामने खड़ी हो गई है। आईए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कौन से खिलाड़ी कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं आईए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर।

डेविड वॉर्नर:(David Warner)सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कंगारू सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अस्थाई तौर पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी दी जा सकती है। हैदराबाद की कमान संभालते हुए उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार है। वॉर्नर टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ: (Prithvi Shaw)

मुंबई क्रिकेट टीम की घरेलू क्रिकेट में कमान संभाल चुके सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी पंत के चोटिल होने के बाद कप्तानी के रेस में शामिल हो गए हैं। अगर टीम मैनेजमेंट भारतीय खिलाड़ी पर भरोसा जताता है तो शॉ एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। कप्तानी करते हुए पृथ्वी का रिकॉर्ड भी शानदार है। ऐसे में उन्हें भी दिल्ली कैपिटल्स का टीम मैनेजमेंट आजमा सकता है।

मिचेल मार्श: (Mitchell Marsh)

कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने के दावेदार हैं। हालांकि उन्होंने इससे पहले आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है। उन्होंन अंडर-19 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है। वॉर्नर और शॉ की तुलना में उनका दावा थोड़ा कमजोर हो जाता है।

मनीष पांडे: (Manish Pandey)

कर्नाटक की घरेलू क्रिकेट में कमान संभाल चुके मनीष पांडे को भी दिल्ली का कप्तान बनाया जा सकता है। पांडे के पास लीडरशिप का अनुभव है लेकिन आईपीएल में उन्होंने एक-दो मैचों में ही कप्तानी की है। ऐसे में उनके ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती है। जबकि वो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर और फॉर्म में नहीं हैं। दिल्ली के साथ पांडे 2.4 करोड़ रुपये में हालिया नीलामी में जुड़े हैं। ऐसे में उनपर भरोसा कर पाना टीम मैनेजमेंट के लिए थोड़ा सा मुश्किल काम है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article