क्रिकेट

आईपीएल 2026 में कौन सी टीम खेलेगी प्लेऑफ, एक दर्जन दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

Playoff Prediction 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट दिग्गजों ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Image

प्लेऑफ प्रीडिक्शन (साभार-X)

Playoff Prediction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार का कार्यक्रम दो फेज में जारी किया गया था। पहले फेज में 20 मैच का कार्यक्रम घोषित किया गया था और बाद फिर 50 मैच के कार्यक्रम की घोषणा की गई। यानी लीग स्टेज में कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। जल्द प्लेऑफ की भी घोषणा कर दी जाएगी। आईपीएल 2026 का प्लेऑफ कब और कहां खेला जाएगा, इसकी घोषणा भले नहीं हुई हो, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने प्लेऑफ में कौन सी टीम पहुंचेगी, इसकी घोषणा कर दी।

12 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने की है घोषणा

प्लेऑफ यानी अंतिम 4 टीमों को लेकर 12 अलग-अलग क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपनी भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी की खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस का नाम सबकी पहली पसंद है। इसके अलावा ज्यादातक क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने आरसीबी को भी अंतिम 4 की लिस्ट में जगह दी है।

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ टीम (Playoff Prediction IPL 2026)

फाफ डुप्लेसी – MI, RCB, PBKS, CSK या DC

इरफान पठान – MI, DC, PBKS, RR

हरभजन सिंह – MI, SRH, PBKS

आकाश चोपड़ा – MI, RCB, DC, PBKS

चेतेश्वर पुजारा – MI, GT, CSK, KKR

मोहम्मद कैफ – MI, RCB, PBKS, DC

हनुमा विहारी – MI, SRH, DC, PBKS

पियूष चावला – MI, RCB, KKR, PBKS

सबा करीम – MI, RCB, DC, CSK

संजय बांगर – MI, RCB, PBKS, DC

लक्ष्मीपती बालाजी – MI, RCB, CSK, SRH

वरुण एरॉन – MI, RCB, SRH, CSK

IPL 2025 की प्लेऑफ टीम

आईपीएल 2025 की बात करें तो पंजाब किंग्स और आरसीबी ने फाइनल की टीम फाइनल में भिड़ी थी। टॉप-4 टीमों में तीसरी टीम गुजरात टाइटंस की थी जबकि चौथी टीम मुंबई इंडियंस थी। गुजरात ने 14 मैच में से 9 मुकाबला अपने नाम किया था, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से 8 मैच जीतकर चौथे पायदान पर रही थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article