क्रिकेट

PSL के मैच UAE में शिफ्ट, रावलपिंडी स्टेडियम में अटैक से खौफ में PCB; विदेशी प्लेयर ने...

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते गतिरोध के बीच पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) एक्स के शेष मैच यूएई में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे।

Image

(फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एचबीएल पीएसएल एक्स के शेष मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिफ्ट करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष के बीच पीसीबी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि टूर्नामेंट के शेष आठ मैच अब यूएई में होंगे। पहले ये मैच रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे। बोर्ड ने कहा है कि मैचों की तारीख और आयोजन स्थलों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

पीसीबी ने कही ये बात

पीसीबी के चेयरमैन मोहसीन नकवी ने कहा कि बोर्ड हमेशा से इस बात का समर्थक रहा है कि "राजनीति और खेल को अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर पीसीबी ने बाकी के मैच यूएई में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। नकवी ने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाया ताकि एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग एक्स को बाधित किया जा सके। घरेलू तथा विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए टूर्नामेंट को शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध के बीच सुरक्षा कारणों के चलते कई विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इनकार कर दिया है। लिहाजा, पीसीबी को यह फैसला लेना पड़ा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article