क्रिकेट

बाबर को कप्तान बनाते ही बड़े PCB करेगा बड़ा बदलाव, ये दो दिग्गज बन सकते हैं कोच

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 31, 2024, 06:02 PM IST

Pakistan cricket team coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदलावों का दौर जारी है। पीसीबी इसी कड़ी में बाबर आजम को दोबार कप्तान बनाने के बाद अब रेड बॉल और व्हाइट बॉल के लिए दो अलग-अलग कोच नियुक्त करने की तैयारी कर रही है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

Pakistan cricket team coach: स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को टी20 और वनडे का कप्तान बनाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाल गेंद और सफेद गेंद प्रारूपों के लिए अलग-अलग विदेशी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को संभावित उम्मीदवारों के रूप में शामिल किया गया है।

पीसीबी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर लाल गेंद और सफेद गेंद कोच के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया।इच्छुक उम्मीदवार (विदेशी और स्थानीय) 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं और उनके पास न्यूनतम लेवल दो कोचिंग की पात्रता होने के अलावा घरेलू, अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी टीम को कोचिंग देने का कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।इसमें कहा गया है कि उच्च स्तर की कोचिंग पात्रता वाले उम्मीदवारों को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

गेरी कस्टर्न और गिलेस्पी से बातचीत जारी

पीसीबी के एक सूत्र ने हालांकि ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विज्ञापन में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं लेकिन बोर्ड ने कर्स्टन और गिलेस्पी के साथ बातचीत की है। बोर्ड को उनके आवेदन का इंतजार है ताकि उन्हें दीर्घकालिक आधार पर नियुक्त किया जा सके।सूत्र के अनुसार भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके कर्स्टन सफेद गेंद प्रारूप (सीमित ओवरों की टीम) के लिए चुना गया है, जबकि गिलेस्पी को लाल गेंद (टेस्ट) टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की उम्मीद है।

कोच को मिलेगा पर्याप्त समय

सूत्र ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी सब कुछ तय कर चुके हैं और उन्होंने सभी घटनाक्रमों के बारे में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को सूचित भी कर दिया है।सूत्र ने कहा - 'उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन दिया है कि जो भी कोच के रूप में नियुक्त किया जाता है, उसे अपनी योग्यता दिखाने के लिए उचित अनुबंध और कार्यकाल दिया जाये ताकि उन्हें किसी भी अध्यक्ष की इच्छा और पसंद के अनुसार बदला नहीं जा सके।'

पिछले काफी समय में यह पहली बार है जब पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन दिया है। इससे पहले जका अशरफ और नजम सेठी के कार्यकाल में बिना किसी विज्ञापन के कोच को नियुक्त किया गया था।यहां तक की पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने भी विदेशी सलाहकारों को बिना किसी विज्ञापन के नियुक्त किया था।

End of Article