LIVE

PBKS vs DC Match Highlights: समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई आखिरी मैच में जीत, पंजाब का टॉप पर पहुंचने का सपना टूटा

PBKS vs DC Match Highlights: पंजाब किग्स को शनिवार को अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स का टॉप 2 में पहुंचने के सपने को दिल्ली ने झटका दिया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

नवीन चौहानUpdated May 24, 2025, 23:32 IST
Follow on Google News
PBKS vs DC Match Highlights: समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई आखिरी मैच में जीत, पंजाब का टॉप पर पहुंचने का सपना टूटा

PBKS vs DC Match Highlights: समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई आखिरी मैच में जीत, पंजाब का टॉप पर पहुंचने का सपना टूटा

PBKS vs DC Match Highlights Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार अंदाज में जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए करारा झटका दिया। पंजाब ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स के टॉप 2 में रहने के समीकरण को पलट कर रख दिया है। ंपंजाब की आखिरी मुकाबले में भिड़ंत मुंबई इंडियन्स से होगी। इस मैच में जो जीत दर्ज करेगा वो टॉप-2 के लिए अपना दावा मजबूत करेगा। हालांकि टॉप-2 के दरवाजे चारों टीमों के लिए खुले हुए हैं। टॉप-2 के लिए कांटे की टक्कर के बीच नेट रन रेट की भूमिका भी अहम हो गई है।

पंजाब किंग्स ने शनिवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब को इस स्कोर तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर(53) और मार्कस स्टोइनिस 44(16) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य मिला है। दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट कुलदीप यादव और विप्रज निगम के खाते में गए।

आईपीएल 2025 के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए अंक तालिका में टॉप-2 में रहने के लिहाज से बेहद अहम है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। ये मुकाबला उसके लिए साख की लड़ाई से ज्यादा कुछ नहीं है। पंजाब अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है तो उसकी अंत तालिका में पहले दो पायदान पर रहने की संभावना और मजबूत हो जाएगी।

दिल्ली और पंजाब की आईपीएल 2025 टीमें (Delhi And Punjab Full Squads In IPL 2025)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रुक, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, डोनावेन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी और दुश्मंथा चमीरा।

पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी और प्रियांश आर्य।

MAY 24, 2025 23:28 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: समीर रिजवी ने छक्के से दिलाई दिल्ली को जीत

समीर रिजवी ने पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर दिल्ली को पंजाब के खिलाफ 6 विकेट के अतंर से जीत दिला दी।
MAY 24, 2025 23:18 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: समीर रिजवी ने जड़ा अर्धशतक

207 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए समीर रिजवी ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
MAY 24, 2025 23:02 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: दिल्ली ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 155 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 25(13) और ट्रिस्टन स्टब्स 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 23:01 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: बरार ने खत्म की नायर की पारी

15वें ओवर में अर्धशतक की ओर बढ़ रहे करुण नायर को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत कर दिया। नायर ने 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 155 के स्कोर पर दिल्ली को चौथा झटका लगा।
MAY 24, 2025 22:59 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: 150 रन के पार पहुंची दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने 14.3 ओवर में 150 रन के आंकड़े को करुण नायर और समीर रिजवी की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया।
MAY 24, 2025 22:46 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: दिल्ली ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 114 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं।
MAY 24, 2025 22:16 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: डुप्लेसी बने बरार का शिकार

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी हरप्रीत बरार की गेंद पर कैच दे बैठे। प्रियांश आर्य ने उनका कैच लपका। उन्होंने 23 (15) रन बनाए।
MAY 24, 2025 22:14 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: दिल्ली को 50 रन के पार पहुंचाने के बाद पवेलियन लौटे राहुल

पिच पर पैर जमाने के बाद केएल राहुल छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन की गेंद पर शशांक सिंह के हाथों लपके गए। राहुल ने 35 (21) रन बनाए। 55 रन के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा।
MAY 24, 2025 22:02 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: दिल्ली ने 4 ओवर में बनाए 37/0 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं।
MAY 24, 2025 21:46 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली

पंजाब किंग्स द्वारा जीत के लिए दिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी है। केएल राहुल और फॉफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत की है।
MAY 24, 2025 21:22 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: 200 रन के करीब पहुंचा पंजाब

मार्कस स्टोइनिस की आतिशी बल्लेबाजी के बल पर पंजाब किंग्स की टीम 200 रन के करीब पहुंच गई है। पंजाब ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। स्टोइनिस 14 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 21:12 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे अय्यर

श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वो इसी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कुलदीप यादव ने उनका शिकार किया।
MAY 24, 2025 20:38 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: वढेरा बने मुकेश का शिकार

13वें ओर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने निहाल वढेरा को कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो 18 रन बना सके। इसके साथ ही पंजाब का स्कोर 12.3 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन हो गया। श्रेयस अय्यर 33 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 20:32 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: 100 रन के पार पहुंचा पंजाब

पंजाब किंग्स ने अपनी पारी में 100 रन के आंकड़े को 11वें ओवर में पार कर लिया। 12 ओवर में पंजाब ने 116/3 रन बना लिए हैं। अय्यर 33 और वढेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 20:15 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: पंजाब ने 8 ओवर में बनाए 77 रन

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। विप्रज निगम ने जोश इंग्लिस और प्रभसिमरन सिंह के विकेट लेकर उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।
MAY 24, 2025 19:55 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: पंजाब ने बनाए 4 ओवर में 35/1 रन

पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। इंग्लिस 21 और प्रभसिमरन सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 19:41 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: मुस्तफिजुर ने किया प्रियांश का शिकार

मुस्तफिजुर रहमान ने पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश को विकेट के पीछे शॉर्ड गेंद पर कैच करा दिया। प्रियांश 8 रन बना सके। 10 के स्कोर पर पहला झटका पंजाब को लगा। जोस इंग्लिश प्रियांश के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
MAY 24, 2025 19:37 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: पहले ओवर में पंजाब ने बनाए 5/0 रन

पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ धीमी शुरुआत की है। पारी के पहले ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी 5 रन जोड़े। प्रियांश 4 और प्रभसिमरन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 24, 2025 19:29 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: पहले बल्लेबाजी करने उतरा पंजाब

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जयपुर में टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी पारी की शुरुआत करने आए हैं।
MAY 24, 2025 19:12 IST

Punjab Kings vs Delhi Capitals live score: करुण नायर की हुई प्लेइंग-11 में वापसी

8 साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर की दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।