क्रिकेट

Pat Cummins: पैट कमिंस के नाम जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया। कमिंस टेस्ट क्रिकेट में 10 विपक्षी कप्तानों को आउट करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

Image

पैट कमिंस (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हराकर पहला टेस्ट जीत लिया। बारबडोस में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 310 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 141 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही 3 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 180 रनों पर आउट करके मैच में वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 190 रन पर रोककर अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी।

ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर और एलेक्स कैरी के अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 310 रन बनाए। उसके बाद वेस्टइंडीज को 141 रनों पर आउट करके 159 रन से मैच जीत लिया।

पैट कमिंस ने बनाया रिकॉर्ड

इस मुकाबले में पेसर का बोलबाला रहा। वेस्टइंडीज के 20 विकेट में 14 विकेट पेसर ने लिए, हालांकि, पैट कमिंस की गेंदबाजी ज्यादा असरदार नहीं रही और वह केवल 3 विकेट चटका पाए। लेकिन 3 विकेट लेकर ही पैट कमिंस ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने जैसे ही पहली पारी में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस को आउट किया, उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। कमिंस टेस्ट क्रिकेट में 10 विपक्षी कप्तानों को आउट करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

कमिंस ने अपने करियर में रोहित शर्मा को छह बार, डीन एल्गर को तीन बार, बेन स्टोक्स, तेंबा बावुमा, क्रेग ब्रैथवेट, टिम साउथी को दो-दो बार और जो रूट, शान मसूद, जसप्रीत बुमराह और रोस्टन चेस को एक-एक बार आउट किया है। दरअसल, कमिंस ने पिछले छह मैचों में विपक्षी कप्तान को छह बार आउट किया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article