क्रिकेट

Pat Cummins, IPL 2024: पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बड़ी रकम में खरीदा, सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 19, 2023, 04:00 PM IST

Pat Cummins, IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में एक बड़ा कदम उठाया सनराइजर्स हैदराबाद ने। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में पैट कमिंस को खरीदा हालांकि वो ज्यादा देर तक सबसे महंगे नहीं रह सके और ट्रेविस हेड ने रकम में उनको पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को कितने में हैदराबाद ने खरीदा, आइए जानते हैं।

Image

पैट कमिंस

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
  • सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी बने पैट कमिंस
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

Most Expensive IPL player: आईपीएल इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। लेकिन आज आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस (Pat Cummins) को सबसे बड़ी रकम में खरीदकर उनको अब तक का सबसे महंगा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बना दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है। पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, उनकी बोली जब शुरू हुई तो शुरुआत में हैदराबाद को टक्कर देने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैदान में था। इसके बाद ये लड़ाई और भी दिलचस्प तब हो गई जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी इस रेस में शामिल हो गए।

आखिरकार तमाम बोलियों के बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2023 का खिताब दिलाने वाले कप्तान पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि में खरीद लिया। पैट कमिंस ने इसी के साथ इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनको पिछले साल 18 करोड़ 50 लाख में खरीदा गया था और वो सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि कुछ ही देर बाद कमिंस के देश के ही गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमिंस को पीछे छोड़ दिया और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article