क्रिकेट

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad: विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, जानिए किस-किस खिलाड़ी को मिली जगह

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए लंबे इंतजार के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किस किस खिलाड़ी को मिला टीम में जगह?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार PCB)

KEY HIGHLIGHTS
लगातार टी20 विश्व कप में बाबर होंगे पाकिस्तान के कप्तान
पाकिस्तान की विश्व कप टीम का बगैर रिजर्व खिलाड़ियों के ऐलान
6 जून को पाकिस्तान करेगी अपने अभियान की शुरुआत

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad Announced in Hindi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए लंबे इंतजार के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम टीम की कप्तानी करेंगे। बाबर आजम की कप्तानी में टीम लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में खेलने उतरेगी। पाकिस्तानी टीम में हारिस रऊफ की चोट से उबरने के बाद वापसी हुई है। वो आखिरी पार पाकिस्तानी टीम की जर्सी में जनवरी में खेलते नजर आए थे। पीसीबी ने टीम का ऐलान करने के बाद कहा, यह बेहद प्रतिभाशाली और संतुलित टीम है जिसमें युवा और अनुभव का मिश्रण है। ये खिलाड़ी कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं और अगले महीने के आयोजन के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

कई खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी20 विश्व कप

अबरार अहमद, आजम खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, सईम अयूब और उस्मान खान पहली बार टी20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। हसन अली को टीम में जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तान ने किसी भी खिलाड़ी को रिजर्व के रूप में टीम में शामिल नहीं किया है। मोहम्मद आमिर को पाकिस्तानी की टीम में संन्यास के बाद विश्व कप के लिए जगह मिली है। पाकिस्तान ने अपन गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश की है। टीम में एक से एक घातक अनुभवी गेंदबाजों को मौका मिला है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम (Pakistan Full Squad for T20 World Cup):

बाबर आजम (कप्तान), शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, हारिस राउफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर, सईम अयूब, उस्मान खान, फखर जमान, इमाद वसीम, शादाब खान।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article