कराची: पाकिस्तानी दर्शकों का घरेलू सरजमीं पर बड़ी टीमों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का लुत्फ उठाने का एक दशक लंबा इंतजार साल 2022 में खत्म हो गया। लेकिन घर वापसी पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल हो गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान शुक्रवार को दूसरा टेस्ट मैच जीतने में नाकाम रही। जीत के लिए मिले 319 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी दिन 302/9 रन बना सकी और मुकाबला बराबरी पर खत्म हो गया। पाकिस्तान का यह घरेलू सरजमीं पर साल का पहला और आखिरी टेस्ट था। इसके बाद पाकिस्तान 2024 में ही अपने घर पर कोई टेस्ट मैच खेलेगा।
8 टेस्ट में नहीं मिली एक भी जीतपाकिस्तानी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में पिछले 10 महीने बेहद खराब रहे। घर पर इस दौरान खेले 8 टेस्ट में वो एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी। साल 2022-23 में पाकिस्तान का दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की बड़ी टीमों ने किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान को 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में मेजबान पाकिस्तान का 0-3 के अंतर से सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद साल 2022 का अंत और साल 2023 का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के साथ हुआ।
