क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार के लिए घरेलू टूर्नामेंट में इन 5 दिग्गजों को मेंटर नियुक्त किया गया

PCB appoint 5 legends as mentor for domestic cricket: पीसीबी ने दिग्गज खिलाड़ियों मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, शोएब मलिक और वकार यूनिस को चैंपियंस कप घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों का मेंटर नियुक्त किया है। पीसीबी के एक बयान के अनुसार इन सभी दिग्गजों को तीन साल के अनुबंध पर मेंटर नियुक्त किया गया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कदम
  • घरेलू क्रिकेट में सुधार के लिए 5 दिग्गजों को बनाया मेंटर
  • मिस्बाह, मलिक, वकार, सरफराज और सकलैन सुधारेंगे पाक क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को दिग्गज खिलाड़ियों मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, शोएब मलिक और वकार यूनिस को चैंपियंस कप घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया। पीसीबी के एक बयान के अनुसार इन सभी खिलाड़ियों को तीन साल के अनुबंध पर मेंटर नियुक्त किया गया है।

वकार यूनिस ने हाल ही में क्रिकेट मामलों पर पीसीबी सलाहकार के रूप में काम किया है जबकि सकलैन मुश्ताक राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच हैं। मिस्बाह और वकार राष्ट्रीय टीम के साथ भी कोचिंग कर चुके हैं।

पीसीबी ने कहा कि मेंटर नियुक्त किए गए सभी पूर्व खिलाड़ियों का पहला टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप होगा जो 12 से 29 सितंबर के बीच फैसलाबाद में खेला जाएगा। पीसीबी ने अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों के लिए इस 50 ओवर की प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article